पदभार ग्रहण एवं लोकतंत्र सम्मान दिवस समारोह में श्री वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण करेगे भागीदारी
मंदसौर। 20 मार्च सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन पदभार ग्रहण करेगे। गांधी चैराहा जिला कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 11 बजे आयोजित भव्य समारोह में पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेेटी के निर्देशानुसार माननीय श्री कमलनाथजी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की तारिख 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में भी मनाया जायेगा। पूर्व मंत्री एवं इंदौर, उज्जैन संभाग प्रभारी श्री सज्जनंिसंह वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी श्री कुलदीप इंदौरा एवं जिला कांग्रेस प्रभारी श्री मुजीब कुरेशी सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण आयोजन में भागीदारी करेगे।
शहर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्षगण मोहम्मद हनीफ शेख, नोंदराम गुर्जर, बसंतीलाल सोलंकी, किशोर गोयल, अनिल शर्मा, शीतलसिंह बोराना, जगदीश धनगर, सुरेश पाटीदार, कृपालसिंह सोलंकी, कमलेश जायसवाल सोनू, करणसिंह, भवानीशंकर धाकड, विरेन्द्रसिंह हाडा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, सेवादल अध्यक्ष श्री दिलीप देवडा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष श्री सुनिल बसेर, अजा विभाग अध्यक्ष श्री संदीप सलोद, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष श्री यूनूस मेव, पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष श्री दीपकसिंह चैहान, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री निर्विकार रातडिया, आईटी सेल जिलाध्यक्ष डाॅ शोकत मंसुरी,किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री ब्रदीलाल धाकड, प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री कर्णसिंह पंवार, बूथ प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डाॅ अभिषेक पाटीदार, पंचायत राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री श्यामसिंह चैहान, खेल प्रकोष्ट अध्यक्ष श्री पंकज सत्तीदासानी, दिव्यांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री नारायणसिंह आदी ने मंदसौर जिले के समस्त कांग्रेसजनो एवं आम नागरिको से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आज 20 मार्च सोमवार को गांधी चैराहा पर आयोजित पदभार ग्रहण समारोह एवं लोकतंत्र सम्मान दिवस आयोजन कार्यक्रम में भागीदारी करे।
