मंदसौर। चुनावी साल मे भाजपा और कांग्रेस आक्रमण रूप में चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर चुकी है। एक ओर जहां हर पल चुनावी मोड पर काम करने वाली भाजपा फिर से विकास यात्रा लेकर आमजन के बीच जा रही है वही भी हाथ से हाथ जोडो यात्रा चला रही है। इस बीच भाजपा की जारी विकास यात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने आरोप लगाते हुये इसे जनता को गुमराह करने वाला करार दिया है।
भाजपा नेताओं ने यात्रा के साथ किया खानपुरा भ्रमण
दिनांक 5 फरवरी से प्रतिदिन मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन की विकास यात्रा निकाली जा रही है । इसी तारतम्य में मंगलवार को विकास यात्रा ने वार्ड नं. 26, 29, 30, 31, 32, 33 का भ्रमण किया। विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया व नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर के नेतृत्व में विकास यात्रा में जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश शासन के विकास के कामों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास यात्रा लेकर वार्डों में भ्रमण किया। इस अवसर पर भारत सरकार की हुडकों संस्था के डायरेक्टर श्री बंशीलाल गुर्जर, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता चावला भाजपा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष श्री अजय आसेरी, उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री अरविन्द सारस्वत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक व रेडक्रास सोसायटी चेयरमैन श्री प्रीतेश चावला, विकास यात्रा मंदसौर नगर प्रभारी श्री नरेश चंदवानी, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्री अजयसिंह चैहान, सीएमओ श्री सुधीर कुमार सिंह तहसीलदार मुकेश सोनी, नपा सभापतिगण श्रीमती निर्मला चंदवानी, श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना, निलेश जैन, पार्षदगण श्रीमती बब्बन युसुफ गौरी, श्रीमती माया भावसार, श्रीमती भावनाजयप्रकाश पमनानी, कमलेश सिसौदिया एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर नगर के 7 वार्डों का भ्रमण किया।
कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ, आंगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण भी किया- इस दौरान विधायक श्री सिसौदिया, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गुर्जर, नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती चावला, दक्षिण मण्डल अध्यक्ष श्री आसेरी, लोकनिर्माण समिति सभापति श्रीमती चंदवानी व क्षेत्रिय पार्षदों ने खानपुरा में कई निर्माण कार्यो का अलग-अलग स्थानों पर भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों पर लगभग 40 लाख रू. की राशि नपा व्यय करेगी। इस दौरान खानपुरा में आंगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण भी फिता काटकर किया गया।
विकास यात्रा के नाम पर आम नागरिको को गुमराह करने का प्रयास
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने विकास यात्रा पर आरोप लगाते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती चालू होते ही मध्यप्रदेश की बंटाधार शिवराजसिंह चैहान सरकार को विकास यात्रा याद आने लगी है। प्रचार वाहनो के माध्यम से जिस प्रकार से भाजपा सरकार आम नागरिको को फिर से गुमराह करने लगी है उसके कारण सरकार पर गंभीर सवाल खडा होता है। प्रदेश में लगातार तीन बार और चैथी बार चोर रास्ते से काबिज हुई भाजपा सरकार को लगभग 18 साल के शासनकाल के बावजुद अगर विकास यात्रा निकालना पडे तो समझो की सरकार ने सिर्फ विकास के नाम पर प्रदेश का बंटाधार किया है। शिवराजसिंह चैहान सरकार ने विकास के नाम पर उधार लेकर सिर्फ घी पीने का कार्य किया है जिसके कारण वर्तमान में प्रत्येक प्रदेशवासी पर लगभग 41 हजार का कर्जा है जो पूर्व की दिग्गिवजयसिंह सरकार के कार्यकाल में मात्र तीन हजार तीन सौ रूपया था।
